Tuesday, October 20th, 2026

बजट से पूर्व मुख्यमंत्री ने की भगत के विभागों की समीक्षा

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यकीय, संस्कृति और बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, प्रभारी मुख्य सचिव सुब्रत साहू, खाद्य विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, वित्त विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी., मार्कफेड के प्रबंध संचालक अंकित आनंद, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक निरंजन दास सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय